Logo
Hero Scooter: 2024 हीरो डेस्टिनी भारतीय बाजार में लॉन्च होने पर टीवीएस ज्यूपिटर 125, होंडा एक्टिवा 125 और सुजुकी एक्सेस 125 जैसे 125cc स्कूटर्स को टक्कर देती रहेगी।

Hero Scooter: हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर पिछले करीब 6 सालों से भारतीय बाजार में धूम मचा रहा है, लेकिन इसमें बहुत कम बदलाव देखने को मिले। जबकि, इस दौरान दूसरे ICE और EV स्कूटर्स ने कई नए फीचर्स के साथ बाजार में कदम रखा है। अब हीरो मोटो कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर नए अपडेट्स के साथ Destini 125 का टीजर जारी किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह स्कूटर का एक पूरी तरह से नया जनरेशन मॉडल हो सकता है। जिसे 7 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hero MotoCorp (@heromotocorp)

Hero Destini 125 की अपडेट डिटेल
मौजूदा हीरो डेस्टिनी 125 में 124.6cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 7,000 rpm पर 9.1 hp की पावर और 5,500 rpm पर 10.4 Nm का टॉर्क देता है। इसमें अंडरबोन फ्रेम है, जिसे टेलीस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक से सस्पेंड किया गया है। इसका वजन 114kg से 115kg तक है, जो इसे इसके प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारी बनाता है। इसके मुकाबले में Suzuki Access 125, TVS Jupiter 125, Yamaha Fascino 125 और Honda Activa 125 जैसे स्कूटर्स हल्के हैं।


क्या 12-इंच फ्रंट व्हील और फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलेंगे? 

  • डेस्टिनी के हालिया मॉडल में 10-इंच के पहिए और दोनों सिरों पर 130 mm के ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं, जो 2024 में थोड़े पुराने लगते हैं। खासकर तब जब इसके प्रतिस्पर्धी स्कूटर्स 12-इंच का फ्रंट व्हील और एक ऑप्शनल फ्रंट डिस्क ब्रेक ऑफर करते हैं। उम्मीद है कि नए अपडेट में Destini 125 के टॉप वेरिएंट में 12-इंच का फ्रंट व्हील और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • Destini 125 के कुछ बेसिक फीचर्स में डिजिटल-एनालॉग डैश, USB चार्जर, पिलियन बैकरेस्ट और फ्रंट एप्रन पर बड़े स्टोरेज क्यूबीज़ जैसी सुविधाएं दी गई हैं। उम्मीद है कि अपडेटेड Destini 125 में ये फीचर्स बरकरार रहेंगे और इसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

 
क्या बदलेगी नई Destini 125 की कीमत?
Hero ने साल की शुरुआत में Xoom स्कूटर लॉन्च किया था और उम्मीद है कि Destini 125 में भी 12-इंच के अलॉय व्हील्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस अपडेट के साथ, कुछ नए बदलाव Destini 125 में देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल, इसके LX वेरिएंट की कीमत 80,048 रुपए और XTEC वेरिएंट की कीमत 86,538 रुपए है। अब देखना है कि कंपनी इस अपडेट के साथ Destini 125 की कीमत में कोई बदलाव करती है या नहीं।

(मंजू कुमारी) 
 

5379487