Logo
Quantum Energy: कंपनी ने अपने उत्कृष्ट इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बदौलत दो साल के भीतर ही 10 हजार से ज्यादा स्कूटर्स की बिक्री कर ली है। अब यह टॉप 10 ईवी कंपनियों में शामिल है।

Quantum Energy: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी जारी है। हाल ही में प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Quantum Energy ने 10 हजार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर अहम उपलब्धि हासिल की। यह आंकड़ा कंपनी ने केवल 2 सालों में ही पार कर लिया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Quantum Energy ने अपनी यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2022 में की थी। अपने उत्कृष्ट इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बदौलत कंपनी ने दो साल के भीतर 10,000 से अधिक स्कूटर्स की बिक्री कर ली है। बिक्री के मामले में Quantum Energy अब टॉप-10 इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल हो गई है।

Quantum Energy के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की एक बड़ी लाइनअप है। इसमें खास तौर से 1500W पीक मोटर से लैस Plasma मॉडल्स को बाजार में काफी लोकप्रियता मिली है। इसके अलावा Plasma XR इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी अच्छी बिक्री हो रही है। कंपनी के लाइनअप में 1000W मोटर वाला Milan मॉडल भी शामिल है। साथ ही कमर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी का एक खास Bziness स्कूटर भी है, जो 1200W मोटर से लैस है।

देश में Quantum Energy का नेटवर्क भी काफी फैला हुआ है। फिलहाल, 11 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में कंपनी की मजबूत उपस्थिति है, और पूरे देश में 108 टचपॉइंट्स का नेटवर्क फैला हुआ है। कुल मिलाकर Quantum Energy इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। भारतीय बाजार में कंपनी की Plasma X और Plasma XR दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। आइए इन दोनों प्रमुख स्कूटर्स की रेंज, बैटरी और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Plasma X Electric Scooter: प्लाज्मा एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर 1500W की पावरफुल मोटर से लैस है, जिसमें 60V 50Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक का उपयोग किया गया है। इस स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटे है, और यह स्कूटर 7.5 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ सकता है। इसमें बिना चाबी के स्टार्ट और रिवर्स गियर जैसी सुविधाएं हैं, और इसमें इको और स्पोर्ट्स, दो ड्राइव मोड्स मिलते हैं।

Plasma XR Electric Scooter: प्लाज्मा XR इलेक्ट्रिक स्कूटर भी 1500W मोटर से लैस है और फुल चार्ज पर 100 किमी की रेंज प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर अर्बन राइडिंग के लिए उपयुक्त है।

(मंजू कुमारी)  
 

5379487