Logo
World EV Day: विश्व ईवी दिवस पर 2024 में अब तक देश के उन राज्यों पर नजर डालेंगे जहां सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए। सरकारी पोर्टल Vahan के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी ईवी रजिस्ट्रेशन में शीर्ष पर है।

World EV Day 2024: 9 सितंबर को विश्व ईवी दिवस मनाया जाता है। आज दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में स्पष्ट बदलाव के साथ, भारत के कई राज्य भी इलेक्ट्रिक वाहनों और नए इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से अपना रहे हैं। ईवी की खरीद में FAME योजना का अहम योगदान रहा है। विश्व ईवी दिवस पर 2024 में अब तक देश के उन राज्यों पर नजर डालेंगे जहां सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए। सरकारी पोर्टल Vahan के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी ईवी रजिस्ट्रेशन में शीर्ष पर है।

यूपी सबसे ज्यादा EV रजिस्ट्रेशन वाला राज्य
उत्तर प्रदेश 2 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ कुल पंजीकरण के मामले में देश का नंबर-1 राज्य बन गया है। इस संख्या में तिपहिया वाहनों की बड़ी हिस्सेदारी है। यूपी सरकार द्वारा ईवी खरीद पर दी जा रही सब्सिडी ने भी इसमें योगदान दिया है। आंकड़ों के अनुसार, यूपी में अब तक 38 हजार से अधिक दोपहिया ईवी, 1.6 लाख से अधिक तिपहिया ईवी और 2800 से अधिक चारपहिया ईवी बेचे गए हैं। यूपी सरकार ने 2027 तक इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफ्रैक्चरिंग और मोबिलिटी पॉलिसी को विस्तारित करने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र टोटल ईवी सेल्स में दूसरे नंबर पर
महाराष्ट्र 1.26 लाख से अधिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन के साथ ईवी-फ्रेंडली पॉलिसी में दूसरे स्थान पर है। इस राज्य में अब तक 1 लाख से अधिक दोपहिया ईवी, 85 हजार से अधिक तिपहिया ईवी और 8 हजार से अधिक 4-व्हीलर ईवी बेचे गए। 

ईवी सेल्स में कर्नाटक की स्थिति
कर्नाटक में 2024 में अब तक कुल 99 हजार इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए हैं। यहां 86 हजार से अधिक दोपहिया ईवी, 4800 से अधिक तिपहिया ईवी और 6800 से अधिक चारपहिया ईवी की बिक्री हुई है।

तमिलनाडु ईवी मैन्यूफ्रैक्चरिंग हब
तमिलनाडु ने करीब 73,900 वाहन बेचे हैं। इस राज्य में भारी मात्रा में ईवी मैन्युफ्रैक्चरिंग होती है। अब तक 64 हजार से अधिक दोपहिया ईवी, 4200 से अधिक तिपहिया ईवी और 4600 से अधिक चारपहिया ईवी बेचे गए हैं।

बिहार 3-व्हीलर सेल में दूसरे स्थान पर
2024 में बिहार में 65 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री हुई। यहां 10,900 से अधिक दोपहिया ईवी, 54,000 से अधिक तिपहिया ईवी, और 500 से अधिक चारपहिया ईवी सेल की गईं। यूपी के बाद बिहार में सबसे ज्यादा तिपहिया ईवी बिके हैं।

(मंजू कुमारी)  
 

5379487