Logo
Hindenburg Fallout: एक साल पहले आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप की 10 कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूटे थे। इनमें से 7 शेयर अब भी उस लेवल तक रिकवरी नहीं कर पाए।

Adani Total Gas Share: अडाणी ग्रुप की कंपनियों को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को जारी हुए 25 जनवरी को एक साल पूरा हो चुका है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट में किए गए दावों के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के स्टॉक औंधे मुंह गिरे थे। इनमें से 7 शेयर अब भी एक साल पुराना मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं। इन्हीं में से एक है अडाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) का शेयर। गुरुवार को AGT का शेयर 991.85 रुपए पर खुला और मामूली बढ़त के साथ 995.50 रुपए पर क्लोज हुआ। इंट्रा-डे में इसने 1018.60 रु. का स्तर भी छुआ।  

आज भी हाई से 75% टूटा पड़ा है ATG
एक साल पहले 25 जनवरी 2023 को अडाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) का शेयर 3878.30 रुपए पर था। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई और अडाणी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। अब अडाणी समूह के ज्यादातर शेयर रिकवरी करने में लगे हुए हैं। लेकिन अडाणी टोटल गैस का शेयर 52 वीक के हाई से 74 फीसदी से ज्यादा टूटा पड़ा है।

कभी 3878 रु. था, 521 रु. तक नीचे गिरा
अडाणी टोटल गैस का शेयर लंबे समय से दबाव झेल रहा है। इस कंपनी के शेयर पिछले साल 25 जनवरी को 3878.30 रुपए पर थे। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इसमें गिरावट का सिलसिला जारी रहा और 26 अक्टूबर 2023 को शेयर लुढ़ककर 521.95 रुपए पर आ गया था। हालांकि, यहां से ATG के शेयरों में रिकवरी देखने को मिली है। बीते करीब 3 माह में शेयरों में 90% से ज्यादा बढ़त दिखी है।

5 साल में शेयर ने दिया था बंपर मुनाफा
अडाणी टोटल गैस के शेयरों ने पिछले 5 साल में निवेशकों को बंपर कमाई कराई थी। 9 नवंबर 2018 को शेयर का भाव 79.75 रुपए था। जो 25 जनवरी 2023 को 3878.30 रुपए पर पहुंच गया। फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्टर्स (FPI) ने दिसंबर 2023 तिमाही में अडाणी टोटल गैस में हिस्सेदारी कम की है। एसपीआई ने AGT में हिस्सेदारी को 88 बेसिस प्वाइंट घटाकर 13.06 फीसदी कर लिया है। यह पहले 13.94 प्रतिशत थी।

5379487