Logo
गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 1580 रु. तक नीचे है।

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में तेजी बरकरार है। मंगलवार को देश के अधिकांश शहरों में सोना (Gold Rate) 100-110 रुपए प्रति 10 ग्राम ऊपर खुलकर 62,620 रुपए पर पहुंच गया। जबकि सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड रेट 62,510 रुपए पर थे। आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,400 रु. है। बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 1580 रु. तक नीचे है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी के भाव में 300 रु. की तेजी
आज दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 300 रु. बढ़कर 78,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। जबकि सोमवार को चांदी 77,700 रुपए पर थी। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,000 के पर है। यह देश में चांदी का ऑल टाइम हाई रेट है। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव
यूएस मार्केट में सोना करीब 2 डॉलर की तेजी के साथ 2040 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी 24.21 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

कैरट के हिसाब से जानिए Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (19 दिसंबर) भाव (18 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     57,450 57,350 (+100)
मुंबई 57,400 57,300 (+100)
चेन्नई           57,850 57,750 (+100)
कोलकाता 57,400 57,300 (+100)
हैदराबाद                57,400 57,300 (+100)
बेंगलुरु             57,400 57,300 (+100)
पुणे          57,400 57,300 (+100)
अहमदाबाद 57,450 57,350 (+100)
लखनऊ           57,550 57,450 (+100)
भोपाल 57,450 57,350 (+100)
इंदौर 57,450 57,350 (+100)
रायपुर 58,180 58,180 (00)
बिलासपुर           58,180 58,180 (00)
चंडीगढ़            57,550 57,450 (+100)
जयपुर 57,550 57,450   (+100)
पटना 57,450 57,350 (+100)

(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

5379487