Logo
Gold Silver Price Today: सितंबर की शुरुआत से सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए पर पहुंच गए। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार (2 सितंबर) को गोल्ड 250 से 270 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,770 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,700 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1000 रुपए लुढ़के 
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 1000 रुपए की गिरावट आई। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो रहा है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 91,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 1 डॉलर लुढ़ककर 2529.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं और यह 28.85 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (2 सितंबर) भाव (1 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     66,850 67,100 (-250)
 मुंबई 66,700 66,950 (-250)
चेन्नई           66,700 66,950 (-250)
कोलकाता 66,700 66,950 (-250)
हैदराबाद                66,700 66,950 (-250)
बेंगलुरु             66,700 66,950 (-250)
पुणे          66,700 66,950 (-250)
अहमदाबाद 66,700 66,950 (-250)
लखनऊ           66,700 66,950 (-250)
भोपाल 66,700 66,950 (-250)
इंदौर 66,700 66,950 (-250)
रायपुर 66,700 66,950 (-250)
बिलासपुर           66,700 66,950 (-250)
चंडीगढ़            66,700 66,950 (-250)
जयपुर 66,700 66,950 (-250)
पटना 66,700 66,950 (-250)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487