Logo
Gold Silver Price Today: पितृपक्ष यानी कड़वे दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में हर दिन बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। शुक्रवार (20 सितंबर) को गोल्ड 600 से 660 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 75,110 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 68,850 रु. है। पितृपक्ष शुरू होने के बाद गोल्ड प्राइस पिछले तीन दिनों में 600 रुपए गिरे थे। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतों में 1500 रुपए का उछाल
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) शुक्रवार को 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। आज इसमें 1500 रुपए की तेजी दर्ज की गई। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। सितंबर की शुरुआत में लगातार 8 दिनों तक सिल्वर के दाम 8500 रुपए तक बढ़े थे। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 97,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 17.50 डॉलर चढ़कर 2632.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी उछाल आया और यह 31.49 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (20 सितंबर) भाव (19 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     69,000 68,400 (+600)
 मुंबई 68,850 68,250 (+600)
चेन्नई           68,850 68,250 (+600)
कोलकाता 68,850 68,250 (+600)
हैदराबाद                68,900 68,300 (+600)
बेंगलुरु             69,000 68,400 (+600)
पुणे          68,900 68,300 (+600)
अहमदाबाद 69,000 68,400 (+600)
लखनऊ           69,000 68,400 (+600)
भोपाल 68,900 68,300 (+600)
इंदौर 68,900 68,300 (+600)
रायपुर 68,850 68,250 (+600)
बिलासपुर           68,850 68,250 (+600)
चंडीगढ़            69,000 68,400 (+600)
जयपुर 69,000 68,400 (+600)
पटना 68,900 68,300 (+600)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487