Logo
गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 1200 रु. तक नीचे है।

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोना-चांदी के भाव में भी तेजी है। बुधवार को देश के अधिकांश शहरों में सोना (Gold Rate) 350 से 380 रुपए प्रति 10 ग्राम ऊपर खुलकर 63,000 रुपए पर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड रेट 62,620 रुपए पर थे। आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,750 रु. है।

बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 1200 रु. तक नीचे है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी के भाव में 1000 रु. की तेजी
आज दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 1000 रु. बढ़कर 78,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। जबकि मंगलवार को चांदी 77,500 रुपए पर थी। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,200 रु. पर है। यह देश में चांदी का ऑल टाइम हाई रेट है। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव
यूएस मार्केट में सोना करीब 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 2056 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी 24.38 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

कैरट के हिसाब से जानिए Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (20 दिसंबर) भाव (19 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     57,900 57,550 (+350)
मुंबई 57,750 57,400 (+350)
चेन्नई           58,350 57,950 (+400)
कोलकाता 57,750 57,400 (+350)
हैदराबाद                57,750 57,400 (+350)
बेंगलुरु             57,750 57,400 (+350)
पुणे          57,750 57,400 (+350)
अहमदाबाद 57,800 57,450 (+350)
लखनऊ           57,900 57,550 (+350)
भोपाल 57,800 57,450 (+350)
इंदौर 57,800 57,450 (+350)
रायपुर 58,630 58,180 (+450)
बिलासपुर           58,630 58,180 (+450)
चंडीगढ़            57,900 57,550 (+350)
जयपुर 57,900 57,550  (+350)
पटना 57,800 57,450 (+350)

(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

5379487