Logo
Gold Silver Price Today: देश में त्योहार सीजन की शुरू के साथ बाजारों में सोना-चांदी की भारी डिमांड है। गोल्ड-सिल्वर रेट 7वें आसमान पर हैं। गोल्ड प्राइस 23 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 80,070 रुपए पर पहुंचा गया।

Gold Silver Price Today: भारत में त्योहारी सीजन शुरू होते ही घरेलु बाजारों में सोना-चांदी की मांग में बंपर इजाफा हुआ है। जिसके चलते बुधवार (23 अक्टूबर) को गोल्ड पहली बार 80 हजार रुपए के पास निकल गया। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 80,070 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,400 रु. है।

इस साल अब तक सोना 15,310 रुपए महंगा हुआ है। 16 अक्टूबर 2024 के बाद से गोल्ड प्राइस 2670 रुपए तक बढ़ चुके हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 2000 रुपए उछलीं
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में पिछले 8 दिनों में 7100 रुपए की तेजी आई है। बुधवार को चांदी की कीमतें 2000 रुपए बढ़त के साथ 1,04,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। बता दें कि 16 अक्टूबर को चांदी 97 हजार रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर थी, जिसने अब नया ऑलटाइम हाई बनाया है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,12,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 5.80 डॉलर की बढ़त के साथ 2766 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 34.83 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (23 अक्टूबर) भाव (22 अक्टूबर) अंतर
 दिल्ली     73,550 73,150 (+400)
 मुंबई 73,400 73,000 (+400)
चेन्नई           73,400 73,000 (+400)
कोलकाता 73,400 73,000 (+400)
हैदराबाद                73,400 73,000 (+400)
बेंगलुरु             73,400 73,000 (+400)
पुणे          73,400 73,000 (+400)
अहमदाबाद 73,450 73,050 (+400)
लखनऊ           73,550 73,150 (+400)
भोपाल 73,450 73,050 (+400)
इंदौर 73,450 73,050 (+400)
रायपुर 73,400 73,000 (+400)
बिलासपुर           73,400 73,000 (+400)
चंडीगढ़            73,550 73,150 (+400)
जयपुर 73,550 73,150 (+400)
पटना 73,450 73,050 (+400)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487