Logo
Gold Silver Price Today: गोल्ड के भाव में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: साल के आखिरी दिनों में सोना-चांदी के भाव में नरमी आई है। शुक्रवार को सोना 350 से 380 रुपए तक सस्ता हुआ। आज यानी शनिवार को (30 दिसंबर) को गिरावट आई है। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 63,870 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,550 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई पर थीं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी के दाम 300 रुपए चढ़े
शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 1200 रुपए गिरकर 78,300 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए थे। शनिवार को कीमतों में 300 रुपए प्रति KG की तेजी आई और सिल्वर का रेट 79,600 रु. पहुंच गया। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,000 रु. पर है। यहां चांदी का भाव देशभर में सबसे ज्यादा है।

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 11.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2071.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। यह 24.02 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (30 दिसंबर) भाव (29 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     58,700 59,700 (00)
मुंबई 58,550 58,550 (00)
चेन्नई           59,100 59,100 (00)
कोलकाता 58,550 58,550 (00)
हैदराबाद                58,550 58,550 (00)
बेंगलुरु             58,550 58,550 (00)
पुणे          58,550 58,550 (00)
अहमदाबाद 58,600 58,600 (00)
लखनऊ           58,700 59,700 (00)
भोपाल 58,600 58,600 (00)
इंदौर 58,600 58,600 (00)
रायपुर 59,780 59,780 (00)
बिलासपुर           59,780 59,780 (00)
चंडीगढ़            58,700 58,700 (00)
जयपुर 58,700 58,700 (00)
पटना 58,600 58,600 (00)

(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487