Logo
Gold Silver Price Today: नए साल की शुरुआत के साथ गोल्ड के भाव में तेजी आई थी। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज यानी बुधवार (3 जनवरी) को सोना 250 से 270 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) गिरकर 63,820 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,500 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी के दाम 300 रुपए गिरे
बुधवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 300 रुपए गिरकर 78,600 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। मंगलवार को कीमतों में 300 रुपए प्रति KG की तेजी आई थी और सिल्वर का रेट 78,900 रु. पहुंच गया। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 1 डॉलर की गिरावट के साथ 2073. 05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। यह 23.90 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (3 जनवरी) भाव (2 जनवरी) अंतर
दिल्ली     58,650 58,900 (-250)
मुंबई 58,500 58,750 (-250)
चेन्नई           59,150 59,200 (-50)
कोलकाता 58,200 58,750 (-250)
हैदराबाद                58,500 58,750 (-250)
बेंगलुरु             58,500 58,750 (-250)
पुणे          58,500 58,750 (-250)
अहमदाबाद 58,550 58,800 (-250)
लखनऊ           58,650 58,900 (-250)
भोपाल 58,550 58,800 (-250)
इंदौर 58,550 58,800 (-250)
रायपुर 58,730 59,980 (-250)
बिलासपुर           58,730 59,980 (-250)
चंडीगढ़            58,650 58,900 (-250)
जयपुर 58,650 58,900 (-250)
पटना 58,550 58,800 (-250)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487