Logo
Gold Silver Price Today: नए साल में गोल्ड के भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो रहा है। आज यानी गुरुवार (4 जनवरी) को सोना 400 से 440 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) गिरकर 63,380 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,100 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी के दाम 2000 रुपए टूटे
गुरुवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 2000 रुपए गिरकर 76,600 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बुधवार को कीमतों में 300 रुपए प्रति KG की नरमी आई थी और सिल्वर का रेट 78,600 रु. पहुंच गया। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 78,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 9 डॉलर की तेजी के साथ 2052.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त बनी हुई है। यह 23.20 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (04 जनवरी) भाव (03 जनवरी) अंतर
दिल्ली     58,250 58,650 (-400)
मुंबई 58,100 58,500 (-400)
चेन्नई           58,700 59,150 (-450)
कोलकाता 58,100 58,500 (-400)
हैदराबाद                58,100 58,500 (-400)
बेंगलुरु             58,100 58,500 (-400)
पुणे          58,100 58,500 (-400)
अहमदाबाद 58,150 58,550 (-400)
लखनऊ           58,250 58,650 (-400)
भोपाल 58,150 58,550 (-400)
इंदौर 58,150 58,550 (-400)
रायपुर 58,330 59,730 (-400)
बिलासपुर           58,330 59,730 (-400)
चंडीगढ़            58,250 58,650 (-400)
जयपुर 58,250 58,650 (-400)
पटना 58,150 58,550 (-400)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487