Logo
Gold Silver Price Today: पितृपक्ष में सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव नजर देखा गया था। गोल्ड प्राइस 4 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 77,670 रुपए पर पहुंचा गया।

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में अशांति के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। शुक्रवार (4 अक्टूबर) को गोल्ड 100 से 110 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,670 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,200 रु. है। बता दें कि गोल्ड कीमतें एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,670 रुपए पर पहुंच गई हैं।

नवरात्र आरंभ होने से लेकर अब तक (2 से 4 अक्टूबर के बीच) तीन दिनों में सोने की दाम 760 रुपए तक बढ़ चुके हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 6 दिन से स्थिर 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) शुक्रवार को भी 95,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। पिछले 29 सितंबर से लेकर अब तक चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 1 डॉलर लुढ़ककर 2678.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मामूली उछाल देखा गया और यह 32.28 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (4 अक्टूबर) भाव (3 अक्टूबर) अंतर
 दिल्ली     71,350 71,250 (+100)
 मुंबई 71,200 71,100 (+100)
चेन्नई           71,200 71,100 (+100)
कोलकाता 71,200 71,100 (+100)
हैदराबाद                71,200 71,100 (+100)
बेंगलुरु             71,350 71,250 (+100)
पुणे          71,200 71,100 (+100)
अहमदाबाद 71,350 71,250 (+100)
लखनऊ           71,200 71,100 (+100)
भोपाल 71,200 71,100 (+100)
इंदौर 71,200 71,100 (+100)
रायपुर 71,200 71,100 (+100)
बिलासपुर           71,200 71,100 (+100)
चंडीगढ़            71,200 71,100 (+100)
जयपुर 71,350 71,250 (+100)
पटना 71,350 71,250 (+100)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487