Logo
Gold Silver Price Today: नए साल की शुरुआत के बाद गोल्ड के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी सोमवार (8 जनवरी) को सोना 200 से 220 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) गिरकर 63,050 रु. प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,800 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1200 रुपए नीचे आ चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी के दाम 2000 रुपए टूटे
सोमवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में नरमी गई है। चांदी 200 रुपए गिरकर 76,400 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। गुरुवार को कीमतों में 2000 रुपए प्रति KG की बड़ी गिरावट आई थी और सिल्वर का रेट 78,600 रु. पहुंच गया था। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 77,800 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट का माहौल बना है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 13.15 डॉलर टूटकर 2036.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह 23.15 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (08 जनवरी) भाव (05 जनवरी) अंतर
दिल्ली     57,950 58,150 (-200)
मुंबई 57,800 58,000 (-200)
चेन्नई           58,300 58,500 (-200)
कोलकाता 57,800 58,000 (-200)
हैदराबाद                57,800 58,000 (-200)
बेंगलुरु             57,800 58,000 (-200)
पुणे          57,800 58,000 (-200)
अहमदाबाद 57,850 58,050 (-200)
लखनऊ           57,950 58,150 (-200)
भोपाल 57,850 58,050 (-200)
इंदौर 57,850 58,050 (-200)
रायपुर 58,030 58,230 (-200)
बिलासपुर           58,030 58,230 (-200)
चंडीगढ़            57,950 58,150 (-200)
जयपुर 57,950 58,150 (-200)
पटना 57,850 58,050 (-200)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487