Logo
Hurun India Rich List 2025: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, उनकी संपत्ति में पिछले एक साल में 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। वहीं, अडानी की संपत्ति में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Hurun India Rich List 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, लेकिन हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, उनकी संपत्ति में पिछले एक साल में 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। यह कमी मुख्य रूप से कंपनी के बढ़ते कर्ज के कारण हुई है। अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं, हालांकि उनकी संपत्ति में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 8.4 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

टॉप 10 से बाहर हुए मुकेश अंबानी
अंबानी भले ही भारत में सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर वो टॉप 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, बढ़ते कर्ज के कारण उनकी संपत्ति में पिछले साल की तुलना में ₹1 लाख करोड़ की गिरावट आई है। वर्तमान में अंबानी की कुल संपत्ति 8.6 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है।

भारत के टॉप 10 अमीर

क्रमांक नाम कंपनी कुल संपत्ति
1 मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज 8.6 लाख करोड़ रुपए
2 गौतम अडानी अडानी समूह 8.4 लाख करोड़ रुपए
3 रोशनी नादर एचसीएल एंटरप्राइज 3.5 लाख करोड़ रुपए
4 दिलीप सांघवी सन फार्मा 2.5 लाख करोड़ रुपए
5 अजीम प्रेमजी विप्रो 2.2 लाख करोड़ रुपए
6 कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला समूह 2 लाख करोड़ रुपए
7 साइरस पूनावाला साइरस पूनावाला समूह 2 लाख करोड़ रुपए
8 नीरज बजाज बजाज ऑटो 1.6 लाख करोड़ रुपए
9 रवि जयपुरिया आरजे कॉर्प 1.4 लाख करोड़ रुपए
10 राधाकिशन दमानी डी मार्ट 1.4 लाख करोड़ रुपए

दुनिया के टॉप 10 अमीर
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं, उन्होंने पांच साल की अवधि में चौथी बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

वहीं, भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अदानी वैश्विक स्तर पर 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह वर्तमान में रिन्यूएबल एनर्जी, पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, माइनिंग, पावर जनरेशन, मीडिया और सीमेंट सेक्टर में कारोबार करने वाले अदाणी ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं।

undefined
World top 10 richest person

रोशनी नादर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला
एचसीएल टेक की रोशनी नादर 3.5 लाख करोड़ रुपए  की नेटवर्थ के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं। इसके साथ ही वह भारत की पहली महिला उद्यमी हैं, जिन्होंने दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाई हैं।

jindal steel jindal logo
5379487