Logo
BPSC Head Teacher Answer Key 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर और हेड मास्टर भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बिहार में हेड टीचर और हेड मास्टर के कुल 46308 खाली पद भरे जाएंगे। 

BPSC Head Teacher Answer Key 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर और हेड मास्टर भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 28 जून को हेड मास्टर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

कुल खाली पद 
बता दें,  29 जून को जनरल स्टडीज और डीएलएड सीरीज E,F,G और H की आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई थी। बिहार में हेड टीचर और हेड मास्टर के कुल 46308 खाली पद भरे जाएंगे। 

ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
असंतुष्ट अभ्यर्थी आंसर-की के खिलाफ 11 से 17 जुलाई, 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार तय समयसीमा के अंदर साक्ष्य के साथ आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद, होम पेज पर जाएं। 
  • अब न्यूनतम अधिसूचना के तहत Answer Key वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आंसर-की पीडीएफ में ओपन होगी। 
  • अब इसे चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
5379487