Logo
UGC NET Result 2023: NTA द्वारा नतीजों की तारीख 17 जनवरी 2024 निर्धारित किए जाने के बाद परिणाम न आने और एजेंसी की तरफ से कोई अपडेट जारी न होने से उम्मीदवार असमंजस में है। कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा भी दिखाया।

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम का इंतजार लाखों उम्मीदवारों कल से कर रहे है। देर रात तक वेबसाईट भी रिजल्ट अपलोड ना होने से लाखों उम्मीदवारों का गुस्सा फूटा गया। सोशल मीडिया में तमाम लोगों ने NTA से देरी की वजह पूछी। 

NTA ने जारी किया नोटिस
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 17 जनवरी 2024 को परीक्षा नतीजों की घोषणा का कार्यक्रम टाल दिया गया है। एजेंसी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि तकनीकी कारण के चलते परिणाम 17 जनवरी को नहीं जारी हो सका। इसके साथ ही एनटीए ने अभी रिजल्ट जारी होने के बारे में कुछ नहीं बताया है। ऐसे में उम्मीदवारों को ugcnet.nta.ac.in और nta.ac.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

आज जारी होने की उम्मीद
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एनटीए आज यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षों के नतीजे आज यानी 18 जनवरी 2024 को घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। साथ ही, NTA की आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in पर भी जारी कर सकता है। ऐसे में उम्मीदवार दोनों ही वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

 कैंडिडेट्स पूछ रहे सवाल:

5379487