Aadar Jain-Alekha Advani Mehendi: फिल्म इंडस्ट्री का नामचीन खानदान कपूर फैमिली में इस वक्त जश्न का माहौल है। रणबीर कपूर और करीना-करिश्मा के कजिन भाई आदर जैन शादी रचाने जा रहे हैं। हाल ही में आदर जैन ने मंगेतर अलेखा आडवाणी से गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी, जिसके बाद अब कपल की हिंदू पारंपरिक रिवाजों से शादी हो रही है। इससे पहले आदर-अलेखा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। बुधवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी थी जिसमें कपूर फैमिली के तमाम सदस्य बन-ठन कर पहुंचे।
आदर-अलेखा की मेहंदी में शामिल होने वाले गोस्ट की झलकियां इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर महाराष्ट्र के राजनेता भी शामिल हुए जो सालों से कपूर फैमिली के करीबी रहे हैं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर ग्लैम लुक में नजर आईं तो वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने खूबसूरत कपल की तरह एंट्री ली। बता दें, आदर जैन, दिवंगत राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं।
ये भी पढ़ें- Wedding: आदर जैन ने अलेखा अडवाणी से गोवा में रचाई शादी, जश्न में दिखे करिश्मा-नीतू, कजिन रणबीर-करीना रहे गायब
आदर-अलेखा की मेहंदी सेरेमनी के कुछ अनदेखे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें कपूर फैमिली जमकर एंजॉय करती दिख रही है। मेहंदी फंक्शन में नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा और रीमा जैन समेत कपूर फैमिली की लेडीज़ ने 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इसी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
आदर-अलेखा की मेहंदी फंक्शन में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर और आलिया भट्ट ने भी जमकर ठुमके मारे। एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपूर फैमिली 'ओ हो हो हो' गाने पर जमकर नाचते नजर आ रही है।
Ranbir , Alia, Bebo and Karishma dancing at the mehendi ceremony
byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip
फंक्शन में अभिनेत्री सांसद जया बच्चन भी शामिल हुईं। हालांकि उन्होंने पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज नहीं दिया। वहीं करण जौहर, रिद्धिमा कपूर साहनी, सुप्रिया सुले, टीना अंबानी, सीमा सचदेव समेत तमाम नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।