Kareena Kapoor Leheriya Zari Saree : पारंपरिक भारतीय परिधान हो या मॉडर्न आउटफिट, बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर (Kareena Kapoor) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच करीना कपूर एक खूबसूरत लहरिया जरी साड़ी में नजर आईं, जिसे देखकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं और लोग उनके इस परिधान की तारीफ कर रहे हैं।
पारंपरिक लुक में ग्लैमर का तड़का
करीना ने इस लहरिया साड़ी को बेहद आकर्षक अंदाज में पहना। उन्होंने इसके साथ श्रृंगार भी किया, जिससे उनकी सुंदरता और भी निखर कर सामने आई। दरअसल, वे राजा-महाराजाओं के समय में इस्तेमाल किये जाने वाले झुमके और हार पहनी हुई थीं। करीना के इस लुक ने पारंपरिक और आधुनिकता का ऐसा मेल प्रस्तुत किया, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।
इसे भी पढे़ : Kareena Kapoor: 'आप नहीं समझ पाएंगे', सैफ पर चाकूबाजी की घटना के बाद करीना कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट
सोशल मीडिया पर छाई करीना की अदाएं
जैसे ही करीना कपूर की इस साड़ी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, वैसे ही उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोग उनकी तारीफ में तरह-तरह की बातें कहने लगे। किसी ने उन्हें ‘सौंदर्य की देवी’ कहा तो किसी ने उनकी तुलना महारानियों से कर दी।
क्यों खास है लहरिया साड़ी?
लहरिया साड़ी राजस्थान की विशेष पोशाक है, जिसमें रंग-बिरंगे धारियों का सुंदर संयोजन होता है। इस पर किया गया जरी का काम इसे और भी राजसी लुक प्रदान करता है। तीज-त्योहारों के समय यह साड़ी महिलाओं की पहली पसंद होती है।