Logo
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक कुमार और समर्थ के बीच खूब लड़ाई देखने को मिल रही है। वहीं ये लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि जिसके बाद अभिषेक, समर्थ को थप्पड़ मार देते है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में आए दिन रोज नया तमाशा देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से ईशा मालवीय, समर्थ की अभिषेक कुमार के साथ लड़ाई जारी है। साथ ही ईशा और समर्थ, अभिषेक को कभी पोक करते हुए नजर आते हैं। तो कभी किसी बात का मजाक उड़ाते रहते है। वहीं इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने कई बार अभिषेक के परिवार वालों और उनके पास्ट को लेकर कमेंट किया है। जिसकी वजह से  हाल ही में दोनों की हरकतों से परेशान होकर अभिषेक अपना आपा खो देते है। उन्हें इतना गुस्सा आ जाता है कि वो समर्थ को थप्पड़ मार देते है।

अभिषेक कुमार ने समर्थ को जड़ा थप्पड़
शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें विकी जैन, अभिषेक कुमार किचन एरिया में बैठे होते हैं। अंकिता भी वहीं होती हैं। समर्थ वहां आते हैं और विकी से अभिषेक को लेकर बात करते हुए कहते हैं कि एक बार जिस पर स्टैम्प लग गया न चोमू का वो फिर वही होता है। इसके बाद समर्थ और अभिषेक आमने-सामने होते हैं। समर्थ कहते हैं कि बाप का गटर साफ लौंडा। अभिषेक कहते हैं कि बाप पर मत जा। इसके बाद ईशा आती हैं और बोलती हैं कि कितनी एक्टिंग करता है। तेरे तो मां-बाप भी तुझसे परेशान होंगे। दोनों के बीच की बहस चलती रहती हैं। जिसके बाद समर्थ अभिषेक के चेहरे पर टच करते हैं। इसके बाद अभिषेक को गुस्सा आ जाता है और फिर समर्थ के मुंह पर थप्पड़ मार देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्या होगा बिग बॉस का फैसला
दरअसल, अभिषेक के थप्पड़ मारने से घर के सभी कंटेंस्टेट हैरान हो जाते हैं और तुरंत अभिषेक को रोकने लगते हैं। वहीं ईशा चिल्लाने लगती हैं। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अभिषेक के फिजिकल होने पर बिग बॉस और सलमान खान उन्हें क्या सजा देते हैं।

अभिषेक को मिला  फैंस का सपोर्ट
बता दें, कि शो के बाहर अभिषेक के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे है। ट्विटर पर सपोर्ट अभिषेक कुमार का टैग चल रहा है। इतना ही नहीं उन्हें कई सेलेब्स जैसे रितेश देशमुख, प्रिंस नरुला सब अभिषेक के सपोर्ट में मैसेज कर रहे हैं। वहीं कई फैंस भी ईशा और समर्थ का विरोध कर रहे हैं कि दोनों पोकिंग की सारी लिमिट क्रॉस कर रहे हैं और बिग बॉस को दोनों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए क्योंकि इस वजह से अभिषेक की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा है।


 

5379487