Logo
बिग बॉस में वीकेंड के एपिसोड को दर्शक सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट को समझाते हैं, उनकी क्लास लगाते हैं वह कोई और नहीं कर सकता।

Bigg Boss 17  : बिग बॉस में वीकेंड के एपिसोड को दर्शक सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट को समझाते हैं, उनकी क्लास लगाते हैं वह कोई और नहीं कर सकता। साथ ही एविक्शन को लेकर भी एक्साइटमेंट रहती है कि कौन कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा और कौन सुरक्षित होगा। शुक्रवार और शनिवार को सलमान खान बिग बॉस में दिखाई दे रहे थे लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव किया गया। एपिसोड में सलमान ने इसकी जानकारी दी कि 23 दिसंबर से दर्शक उन्हें कब और कितने बजे से देख पाएंगे।

Bigg Boss 17 Reality Show Host Salman Khan Fees 6 crore per episode says  reports - 'बिग बॉस 17' के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं सलमान खान, फीस जान  खड़े

सलमान खान को नया समय:
सलमान ने बताया कि अब वह शुक्रवार को नहीं आएंगे। वह सिर्फ वीकेंड का वार में होंगे यानी शनिवार और रविवार रात 9.30 से उन्हें देख पाएंगे। कलर्स टीवी ने एक्स पर ट्वीट किया, अगले हफ्ते से मिलेंगे सलमान को हर शनिवार और रविवार ठीक 9.30 बजे। अपने वीकेंड प्लान्स को फिक्स करने के लिए हमें बाद में धन्यवाद दे दीजिएगा। 

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: Salman Khan's Brothers Arbaaz and Sohail Khan  Take Center Stage for Sunday Roasts - Telly Updates

पिछले हफ्तों से रविवार को अरबाज खान और सोहेल खान शो होस्ट कर रहे थे, जहां वे कंटेस्टेंट्स को रोस्ट कर रहे थे। इसे 'जस्ट चिल' कहा जा रहा था।

खानजादी के एविक्शन पर यूजर्स का गुस्सा:
शनिवार को बिग बॉस 17 से खानजादी एलिमिनेट हो गईं। इस हफ्ते उनके अलावा नील भट्ट, विकी जैन और अभिषेक कुमार नॉमिनेट थे। सोशल मीडिया पर खानजादी के एविक्शन पर यूजर्स दो गुटों में बंटे दिखे। कई लोगों ने कहा कि मेकर्स ने जानबूझकर उन्हें बाहर कर दिया जबकि नील भट्ट को बाहर होना चाहिए था। उनकी फैन फॉलोइंग भी उतनी नहीं है और शो में उनका योगदान कम है क्योंकि वो चैनल का चेहरा हैं इस वजह से उन्हें रखा गया।

Bigg Boss 17 Nov 3 Highlights: सलमान खान ने खोली ईशा और खानजादी की पोल,  अभिषेक का तहलका-अरुण संग भयंकर झगड़ा - bigg-boss-17-episode-20-weekend ka  vaar with salman khan written-update ...

खानजादी ने बताया विनर कौन?
खानजादी ने मीडिया से बात करते हुए विनर के सवाल पर कहा कि वह चाहती हैं मुनव्वर, अभिषेक और अंकिता लोखंडे में से कोई जीतें। वे शो को 100 फीसदी दे रहे हैं और जीतने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उनमें से ही किसी एक को विनर बनना चाहिए।

5379487