Logo
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन उनके पिता बोनी कपूर ने कुछ हिंट दी हैं जिससे साफ झलक रहा है कि जान्हवी कपूर शिखर के साथ रिश्ते में हैं।

Janhvi Kapoor Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अब इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की लाडली बेटी जान्हवी अक्सर किसी ना किसी वजह हमेशा लाइमलाइट में रहती है। इन दिनों वह अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में हैं।

जान्हवी-शिखर के रिश्ते पर बोले बोनी कपूर 
रूमर्स हैं कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण-8' में भी जान्हवी कपूर ने शिखर के साथ अपने रिश्ते पर कुछ हिंट दी थी। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर ने भी अपनी बेटी के रिलेशनशिप पर कुछ खुलासा किया है, जिससे हिंट मिल रही है कि उन्होंने जान्हवी और शिखर के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

क्या कहा बोनी कपूर ने?
फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अजय देवगन नजर आएंगे जो दिग्गज भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल प्ले करते दिखेंगे। वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोनी ने अपनी बेटी जाह्नवी और शिखर के बारे में कुछ बातचीत की है। 'जूम' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि शिखर उनकी फैमिली के करीब रहे हैं खासकर तब जब वह जान्हवी को डेट नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा- "मैं शिखर को प्यार करता हूं। बीते कुछ सालों पहले जब जाह्नवी उन्हें डेट नहीं कर रही थी... फिर भी मैं उनके साथ फ्रेंडली था। मुझे भरोसा था कि वो कभी एक्स नहीं हो सकते।"

उन्होंने आगे कहा- "जब आपके साथ कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो किसी भी क्षमता में आपके लिए हो, चाहे वह मेरे लिए हो, चाहे जाह्नवी के लिए, चाहे अर्जुन के लिए हों... वो सभी के साथ फ्रेंडली हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उनके जैसा व्यक्ति पाकर हम भाग्यशाली हैं।"

जान्हवी ने अब तक नहीं किया रिश्ते को ऑफिशियल
आपको बता दें, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में जान्हवी के बर्थडे पर वे उनके साथ तिरुमला मंदिर दर्शन करने भी गए थे। तो वहीं मुंबई मे भी उनकी बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड को देखा गया था। इसके अलावा उन्हें कई इवेंट और पार्टीज में भी साथ देखा जाता है। हालांकि अबतक एक्ट्रेस ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

CH Govt hbm ad
5379487