Logo
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच एक रिपोर्ट का दावा है कि दीपिका सितंबर के अंत में बच्चे को जन्म देने वाली है और 2025 तक मैटरनिटी लीव पर रहेंगी।

Deepika Padukone: बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने बच्चे के वेलकम की तैयारियों में बिजी हैं। एक्ट्रेस का डिलवरी मंथ भी शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की डिलीवरी की तारीख सितंबर के अंत में है और वह लंदन में नहीं बल्कि मुंबई में अपने बच्चे को जन्म देंगी। 

इस दिन अपने बच्चे को जन्म देंगी दीपिका
हालांकि, एक सूत्रों के मुताबिक, दीपिका और रणवीर अपने जीवन में आने वाले नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, उनके नए घर अलीशान का वीडियो भी सामने आया था। जिसे देखने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि कपल अपने बच्चे का वेलकम नए घर में करेंगे। ऐसे में अब न्यूज 18 के रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस 28 सितंबर को साउथ बॉम्बे के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी।

2025 तक मैटरनिटी लीव पर रहेंगी एक्ट्रेस
फिलहाल, एक्ट्रेस मां बनने के बाद पूरी तरह काम से ब्रेक ले लेंगी। साथ ही कुछ महीने तक वह मैटरनिटी लीव पर रहेंगी और अपने बेबी के साथ टाइम स्पेंड करेंगी। करीबी सूत्र ने बताया कि "एक्ट्रेस 2025 के मार्च तक मैटरनिटी लीव पर रहेंगी और इसके बाद वह अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के साथ कल्कि के सीक्वल की शूटिंग में वापस बिजी हो जाएंगी।"

दीपिका का फिल्मी करियर
इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें, तो दीपिका को आखिरी बार नाग अश्विन की कल्कि 2898 ई. में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ देखा गया था। वह जल्द ही रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में रणवीर सिंह और कई अन्य अभिनेताओं के साथ दिखाई देंगी। जो नवंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

5379487