Logo
Monalisa New Video: वायरल गर्ल मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सलमान खान के 'चोरी किया रे जिया' गाने पर क्यूट एक्सप्रेशन से फैंस को दीवाना बना रही है।

Monalisa New Video: महाकुंभ मेले में अपनी खूबसूरत आंखों से इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली मोनालिसा अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी है। महाकुंभ में माला बेचते-बेचते मोनालिसा रातों-रात देशभर में वायरल हो गई और उन्हें बॉलिवुड से फिल्म तक का ऑफर मिल गया। इन दिनों मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने Instagram अकाउंट पर एक नई रील शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी सादगी और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया है। 

इस वीडियो में मोनालिसा अपनी सलमान खान और सोनाक्षी सिंहा की सुपरहिट फिल्म दबंग के आईकोनिक सॉन्ग 'चोरी किया रे जिया' पर क्यूट एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं, जिससे उनके फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 

अब मोनालिसा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और उनके फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। आइए अब आप भी मोनालिसा के इस नए वीडियो को देखें और जानें कि कैसे उन्होंने अपनी सादगी और सुंदरता से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

मोनालिसा का फिल्म डेब्यू 
मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा बहुत जल्द बॉलिवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। इसके लिए मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट कर लिया है। इतना ही नहीं सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को ग्रूम करने का भी जिम्मा उठाया है। जिसके चलते उन्होंने मोनालिसा का पूरा मेकओवर करना शुरू दिया है। हाल ही में मोनालिसा ने अपने बालों में न्यू हेयर कट कराया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।     

 

5379487