Malaika Arora New Look: बॉलीवुड की जान मलाइका अरोड़ा के लिए पिछले कुछ दिन बेहद दर्द में बीते हैं। उनके पिता की असामयिक मौत ने सभी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर हो गई थीं। हालांकि, अब मलाइका पिता की मौत के सदमे से धीरे-धीरे बाहर आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके लुक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह मेकओवर करवाती नजर आ रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा के नए लुक का वीडियो 
दरअसल, मलाइका अरोड़ा पिता की मौत के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस ने काम पर लौटने से पहले मेकओवर लिया है और नए हेयरस्टाइल के साथ अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को मलाइका ने खुद नहीं शेयर किया, बल्कि उनके हेयरस्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस सलून में मिरर के सामने बैठी दिख रही हैं और उनके हेयरस्टाइलिस्ट बाल ट्रिम कर रहे हैं। 

वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब हेयरस्टाइलिस्ट एक्ट्रेस के बाल को सेट कर रहे थे। तो एक्ट्रेस ने मिरर में देखा और आंखें ब्लिंक करते हुए पोज दे रही थी। ऐसे में अब इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। मलाइका को यूं वापसी देखकर वो खुश हो रहे हैं। 

एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूद कर दी थीं जान
आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर 2024 को छत से कूद कर जान दे दी थी। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री झकझोर कर रख दिया। उस वक्त अनिल मेहता के साथ घर में उनकी वाइफ भी मौजूद थी। इसके बाद मलाइका के घर पर सबसे पहले उनके एक्स पति अरबाज खान पहुंचे। साथ ही अर्जुन कपूर भी नजर आए।