Logo
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी 15 जनवरी को 2 साल की हो गईं। कपल ने अपनी लाडली बेटी के लिए एक कलरफुल एल्मो-थीम वाली बर्थडे पार्टी रखी। निक जोनस ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पार्टी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

Malti Marie Birthday Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी मालती मैरी (Malti Marie) 2 साल की हो गई हैं। 15 जनवरी को मालती का दूसरा जन्मदिन मनाया गया। वहीं सोमवार को प्रियंका-निक लॉस एंजिल्स के एक बीच पर अपनी लाडली बेटी के जन्मदिन का जश्न मनाने और फैमिली-फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने बेटी के लिए बर्थडे पार्टी भी ऑर्गेनाइज़ की।

निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आते ही तेज़ी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मालती के दूसरे जन्मदिन के लिए कलरफुल थीम पार्टी रखी।

एल्मो-थीम पर रखी गई पार्टी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस 15 जनवरी को 2 साल की हो गईं। कपल ने अपनी लाडली बेटी के लिए एक कलरफुल एल्मो-थीम वाली बर्थडे पार्टी रखी। निक जोनस ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पार्टी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इस पार्टी में कपल और उनकी बेटी बार्टी को खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं।

निक ने शेयर कीं बेटी की क्यूट तस्वीरें
निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में बर्थडे गर्ल मालती को पिंक कलर की ड्रेस और सिर पर पिंक क्राउन पहने देखा जा सकता है। मालती ने हार्ट शेप वाला सनग्लासेस भी पहना जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। तो वहीं पार्टी के लिए प्रियंका और निक जोनस ने ऑरेंज-रेड कलर का आउटफिट पहना।

तस्वीरों में दोनों की लव केमेस्ट्री देखी जा सकती है। एक अन्य फोटो में प्रियंका निक को पीछे से गले लगाते हुए दिख रही हैं और दोनों कैमरे के सामने पोज देते काफी कूल लग रहे हैं। निक ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- हमारी प्यारी बेटी दो साल की हो गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

फैंस ने दी बधाई
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और मालती की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस भी मालती को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। तो वहीं यूजर्स निक-प्रियंका की केमेस्ट्री को भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मालती आइकॉन हैं।' तो वहीं दूसरे ने लिखा- 'वह पूरे यूनिवर्स की प्रिंसेस हैं, हैप्पी बर्थडे मालती मैरी।'

5379487