Logo
सोमवार को क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार अपनी बेटी राहा का चेहरा मीडिया के सामने दिखाया है। क्रिसमस लंच के लिए कपूर फैमिली के आवास पर पहुंचे रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के साथ मीडिया के सामने पोज़ दिए। आप भी देखिए राहा की क्यूट तस्वीरें।

Raha Kapoor's First Public Appearance: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैन्स को सरप्राइज़ दिया है। रणबीर और आलिया ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर की पहली झलक दिखाई है। क्रिसमस सेलिब्रेशन पर आलिया-रणबीर ने बेटी राहा का फेस रिवील कर सभी को चौंका दिया है। तस्वीरों में राहा कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं।

Raha Kapoor's face revealed
रणबीर-आलिया के साथ उनकी बेटी राहा कपूर, Instagram

पहली बार दिखाई बेटी की झलक
बता दें, आलिया और रणबीर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सोमवार को कपूर परिवार में लंच के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा का फेस रिवील किया है। इस दौरान कपल ने मीडिया के सामने बेबी राहा के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर राहा को गोद में उठाए नज़र आ रहे हैं, तो वहीं आलिया भी बेटी और अपने हसबैंड के साथ पोज़ करती दिखीं। अभिनेता रणबीर फुल ब्लैक आटफिट में थे वहीं राहा वाइट फ्रॉक और रेड शूज़ पहने दो चेटियों बिल्कुल डॉल की तरह दिख रही थीं। आलिया ने क्रिसमस थीम वाली ब्लैक फ्लोरल ड्रेस पहनी जिसके साथ उन्होंने रेनडियर हेडबैंड भी पहना हुआ था।

सोशल मीडिया पर छाईं राहा
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई हैं। कई दिनों से फैन्स को भी राहा की झलक देखने लिए इंतज़ार करते देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर भी क्वेशन-आंसर सेगमेंट में लोगों को आलिया से अपनी बेटी का फेस दिखाने के लिए रिक्वेस्ट करते देखा जाता था, वहीं आज क्रिसमस के मौके पर इस कपल ने अपनी बेटी का खूबसूरत चेहरा सबके सामने दिखाया है। आपको बता दें कि राहा 1 साल की हो चुकी हैं। बीते साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ था। वहीं इस कपल ने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी। वहीं अब राहा का फेस रिवील करने के लिए आलिया-रणबीर ने क्रिसमस का दिन चुना।

Raha Kapoor's face revealed
पापा रणबीर कपूर के साथ राहा, Instagram

फैन्स बोले- 'दाद ऋषि कपूर की कॉपी हैं राहा'
फैन्स भी राहा को पहली बार देख उनकी क्यूटनेस के कायल हो गए हैं। इंटरनेट पर राहा की तस्वीरें तहलका मचा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं जिसमें फैन्स राहा को देख उनकी क्यूटनेस की तारीफें कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा- "राहा बिल्कुल अपने दादा (दिवंगत) ऋषि कपूर पर गई हैं।" अन्य यूज़र ने लिखा- "राहा का चेहरा कपूर खानदान के मेंम्बर्स से मिलता है।" वहीं अन्य ने लिखा- "राहा की खूबसूरत नीली आखें.. बिल्कुल रणबीर की कॉपी है बेटी।"

5379487