Rashamika-Vijay Engagement: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर खबरों में रहते हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द ही ये पावर कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

फरवरी में होगी रश्मिका और विजय की सगाई
न्यूज 18 तेलुगु की हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अगले महीने यानी फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई करने जा रहे हैं। इस सगाई समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बता दें, इस बात  की खबर सूनते ही दोनों के फैंस बेहद एक्साइ़टेड नजर आ रहे हैं। । हालाँकि, इस बारे में कोई ऑफिसियल आनउंसमेंट नहीं आया है। वहीं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें चल रही हैं।

विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री 
बता दें, पहली मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बाद ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद भी आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म के बाद इस जोड़ी ने 'डियर कॉमरेड' में भी काम किया। जिससे उनके ऑफ-स्क्रीन रिलेशनशिप के बारे में चर्चा और तेज हो गई। हाल ही में, रश्मिका ने हैदराबाद में विजय देवरकोंडा के घर पर दिवाली मनाई थी। वहीं दोनों को साथ में वेकेशन पर भी जाते देखा गया था।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के प्रोजेक्ट्स
रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' के साथ ब्लॉकबस्टर कमाई की है। जिसने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। एक्टर वर्तमान में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा, द रूल' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं 'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और 'चावा' अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। विजय देवरकोंडा अगली बार परसुराम पेटला की 'फैमिली स्टार' और निर्देशक गौतम तिन्नानुरी की 'वीडी 12' में नजर आएंगे।