Sikandar Box Office Collection Day 4: सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हर साल ईद के मौके पर भाईजान अपने फैंस को फिल्मी तोहफा जरूर देते हैं, लेकिन इस साल 'सिकंदर' के तोहफे से अभिनेता को फायदा पहुंचने में कमी देखने को मिल रही है। कमाई के आंकड़े की बात करें तो पहले के मुकाबले सलमान खान की इस फिल्म को दर्शकों का साथ नहीं मिल रहा है।
फिल्म सिकंदर की चार दिनों की कमाई
सिकंदर को लेकर दर्शकों के मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ठीक रही, ईद पर भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली। लेकिन उसके बाद से ही फिल्म का कलेक्शन घटता जा रहा है। रिलीज के चौथे दिन यानी बुधवार को सलमान खान की सिकंदर ने कितना कलेक्शन किया है, आइए जानते हैं।
- सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो, 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ की कमाई की थी।
- दूसरे दिन यानी ईद के दिन (31 मार्च) इसका कलेक्शन 29 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ कमाए।
- वहीं चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर ने केवल 9.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही फिल्म का चार दिनों में टोटल कलेक्शन 84.25 हो गया है।
ये भी पढ़ें- Sikandar Day 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया 'सिकंदर' का जादू, तीसरे दिन आई भारी गिरावट
पिछले कुछ सालों में सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं। ईद उनके लिए लकी डे रहता है और अक्सर इस दिन वह अपनी फिल्मों को रिलीज करते हैं। लेकिन इस बार 'सिंकदर' की रिलीज से अभिनेता का स्टारडम थोड़ा फीका दिख रहा है। ईद पर रिलीज होने के बावजूद भी फिल्म की कमाई धीमी चल रही है। इसके मुकाबले विक्की कौशल की 'छावा' और पिछले साल आई 'स्त्री 2' ने पहले हफ्ते में ही कई करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बनाए थे।
'सिकंदर' के बारे में
सिकंदर का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है, जो 'गजनी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में सलमान ने सिकंदर की भूमिका निभाई है, जो न्याय की तलाश में है। वह उन तीन लोगों की रक्षा करता है जिन्हें उसकी पत्नी ने अंग दान किए थे।