Logo
साउथ इंडियन भाषाओं में बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस संयुक्ता को आज हर कोई जानता है। वहीं अब एक्ट्रेस फिल्म 'महाराग्नि' से काजोल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Samyuktha: साउथ इंडियन भाषाओं में बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री संयुक्ता को आज हर कोई जानता है। वहीं अब एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। दरअसल, एक्ट्रेस फिल्म 'महाराग्नि' में काजोल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हलांकि, उनकी रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'विरुपाक्ष' भी ब्लॉकबस्टर थी। जिसमें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें खूब प्रशंसा भी मिली। 

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी संयुक्ता
आपको बता दें, कालोज की फिल्म 'महाराग्नि' का टीज़र अमीर से अमीर बनने की कहानी की ओर इशारा करता है, जिसमें संयुक्ता लंबे समय के बाद एक ग्लैमरस अवतार में दिखाई देने वाली हैं। इसी बीच साउथ एक्ट्रेस सयुंक्ता काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में खास बातें बातई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samyuktha (@iamsamyuktha_)

काजोल के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन
हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,"काजोल मैम के साथ काम करने के अवसर ने इसे मेरे लिए और भी रोमांचक बना दिया। वो वाकई बहुत प्यारी हैं। बेशक, मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। वास्तव में आश्चर्यजनक और अद्भुत बात है कि मुझे उनके साथ काम करने और उन्हें रियल में देखने का मौका मिला। जब हम एक साथ सीन करते थे, तो काजोल मैम मेरे लिए चीजों को थोड़ा आसान बनाने के लिए संकेत देकर मेरी मदद करती थीं।''

यह मौका मेरे लिए काफी खास है
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, "जब आप वास्तव में किसी के काम से प्यार करते हैं और उनके साथ काम करने का मौका मिलता है, तो वो बेहद की खास होता है और जब आप अपने पसंदीदा शख्स से सामने से मिलते हैं, तो आपको एहसास होता है कि वो हकीकत में है तो और भी अच्छे हैं, मैंने काजोल मैम के केस में बिल्कुल यही फील किया है।"

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर 
वहीं अपने बॉलीवुड डेब्यू से संयुक्ता दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फिल्म 'महाराग्नि' में उनकी एक्टिंग से दर्शकों को काफी उम्मीदें  भी हैं। उनके फिल्मी करियर की बात करें, तो एक्ट्रेस दक्षिण में 'कल्कि', 'वाथी' और 'विरुपाक्ष' जैसी अपनी हिट फिल्मों के लिए जानी जाती है। लेकिन अब वह साउथ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। 

5379487