Logo
Lahsun Dal Recipe: लहसुन वाली दाल काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। लहसुन वाली दाल को आप मिनटों में बना सकते हैं।

Lahsun Dal Recipe: भारतीय भोजन में दाल का महत्वपूर्ण स्थान है। अलग-अलग दालें कई तरह से बनाई जाती हैं। दाल तड़का हो या दाल मखनी या फिर लहसुन वाली दाल, सभी टेस्ट में एक से बढ़कर एक होती हैं। आज हम आपको लहसुन वाली दाल बनाने का तरीका बताएंगे। ये दाल आसानी से बन जाती है और लंच या डिनर किसी भी वक्त परोसी जा सकती है। 

लहसुन वाली दाल खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। इसका खास टेस्ट खाने का मजा बढ़ा देता है। आइए जानते हैं लहसुन वाली दाल बनाने का तरीका। 

लहसुन की दाल बनाने के लिए सामग्री
कोई भी दाल (अरहर, मूंग, चना) - 1 कप
लहसुन की कलियां - 8-10
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
टमाटर - 2 (बारीक कटा हुआ)
हींग - एक चुटकी
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
गरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2-3 बड़े चम्मच

बनाने की विधि
लहसुन वाली दाल स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होती है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद दाल को कुकर में डालें और 2-3 सीटी आने तक उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।

इसे भी पढ़ें: Amla Chutney: इम्यूनिटी बढ़ाती है आंवला चटनी, दिल भी बनेगा मजबूत, इस तरीके से बनाकर पाएं फायदे

अब एक पैन में तेल गरम करें और हींग डालें। फिर जीरा डालकर चटकने दें। जब मसाले ठीक से भुन जाएं तो इसमें बारीक कटी प्याज और लहसुन को डालकर पकाएं। इन्हें तब तक भूनना है जब तक कि सुनहरे न हो जाएं। 

इसके बाद कड़ाही में टमाटर डालकर मसालों के साथ मिक्स करें और पकाएं। टमाटर तब तक पकाना है जब तक कि नरम न हो जाएं। इसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इसे भी पढ़ें: Mirch ka Achar: आंतों के लिए फायदेमंद है हरी मिर्च का अचार! इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाता है, ऐसे तैयार करें

अब कड़ाही में कुकर से निकालकर उबली हुई दाल कड़ाही में डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर नमक और हरी मिर्च डालकर मिलाएं। जरूरत के मुताबिक पानी डालकर दाल को पकने दें। दाल जब अच्छे से उबल जाए तो गैस बंद कर दें और धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।

सुझाव

  • आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप दाल में अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां भी डाल सकते हैं।
  • तड़के में आप अपनी पसंद के अनुसार अन्य मसाले भी डाल सकते हैं।
     
5379487