Sohail Khan son Birthday Party: बीती रात सोहेल खान ने छोटे बेटे योहान का बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसमें योहान के स्कूल फ्रेंड्स के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ दोस्त शामिल हुए थे। वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शाहरुख खान के लाडले अबराम और अमृता अरोड़ा के बेटे भी पहुंचे। लेकिन सबकी निगाहें शाहरुख खान के बेटे अबराम पर पड़ी। 

योहान के बर्थडे सेलिब्रेशन के सामने आए वीडियोज
दरअसल, सोहेल खान ने अपने बेटे योहान के लिए मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस बीच सोशल मीडिया पर योहान के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े कुछ वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें अबराम खान पार्टी में ब्लैक और व्हाइट के कॉम्बिनेशन का आउटफिट पहने दिखाई दिए।

योहान और अबराम काफी अच्छे दोस्त हैंं
आपको बता दें, अबराम और योहान काफी अच्छे दोस्त है और वहीं शाहरुख खान का सलमान खान और उनकी फैमिली से भी बेहद अच्छा प्रोफेशनल रिलेशन है। हलांकि, अबराम को योहान की पिछली बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था। इस बार भी वह योहान के बर्थ डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इतना ही नहीं, सोहेल खान खुद किंग खान के लाडले को गाड़ी तक छोड़ते नजर आए थे। 

अबराम की क्यूटनेस ने खींचा लोगों का ध्यान
सामने आए इस वीडियो में आप अबराम को कार में अमृता अरोड़ा के बेटे के साथ देख साथ देख सकते हैं। इसके साथ ही वह कार में बैठे पैपराजी को हाय कहकर वेव भी करते नजर आए। इस दौरान अबराम की क्यूटनेस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें, कई बार शाहरुख को भी अबराम को लेकर बात करते देखा जाता है। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मुझे पता नहीं कि अबराम एक्टिंग में आएंगे या नहीं। लेकिन अबराम काफी गुड-लुकिंग हैं जो कि आराम से रॉकस्टार बन सकते हैं।