Logo

Sikandar Song Hum Aapke Bina Out: ईद के मौके पर 'सिकंदर' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान, रश्मिका मंदाना समेत फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच मेकर्स ने सिकंदर का नया गाना 'हम आपके बिना' रिलीज कर दिया है। ये सिकंदर का चौथा गाना है जिसमें अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं गाने में सलमान-रश्मिका की केमिस्ट्री खूब जम रही है।

जबरदस्त है सलमान-रश्मिका की केमेस्ट्री
'हम आपके बिना' का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे हैं। यह ‘सिकंदर’ का चौथा गाना है और रिलीज होते ही लाखों फैंस इसपर प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले ‘जोहरा जबीं’, ‘बम बम भोले’ और ‘सिकंदर नाचे’ जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर नए गाने का म्यूजिक वीडियो भी शेयर किया है।

 

ये भी पढ़ें- Sikandar Trailer: ईद पर भाईजान के स्वैग से मचेगा जश्न, 'सिकंदर' में डेविल अंदाज में लौटे सलमान खान

'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग ने चाका बवाल
गाने में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री शानदार नजर आ रही है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पहली बार दोनों की जोड़ी पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में हैं। वहीं रिलीज से पहले सिकंदर की एडवांस बुकिंग धूम मचा रही है। दुनियाभर में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, और नई जानकारी के मुताबिक सिकंदर की अब तक की सबसे महंगी टिकट करीब 2200 रुपए की बिकी है। 

सिकंदर साल की मच अवेटेड फिल्म है जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है। फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।