Logo
'नागिन-5' फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी जल्द ही अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एलान बड़े ही खास अंदाज़ में किया है।

Surbhi Chandna wedding: साल 2024 का आगाज़ होते ही बी-टाउन और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की जानी मान एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) भी अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। 'नागिन-5' फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी जल्द ही अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हैं।

बीते दिनों कुछ दिनों से सुरभि चंदना की शादी की खबरें सुर्खियों में थी वहीं अब एक्ट्रेस ने खुद इसपर अपनी मुहर लगा दी है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल अनांउसमेंट किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज़ में अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है।

ब्यूटिफुल फोटो शेयर कर किया अनाउंसमेंट
सुरभि चंदना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर शादी की घाोषणा की है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में कपल के साथ एक प्यारा सा डॉग भी दिख रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "13 साल से अपने जीवन में रंग भर रहे हैं, अब हमारे फॉरएवर की शुरुआत होती है।" इन तस्वीरों में कपल एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके डॉग ने भी मुस्कुराते हुए क्यूट पोज़ दिए। साथ ही एक बोर्ड पर माय 'ह्यूमन्स आर गेटिंग मैरिड' का मेसेज भी लिखा दिख रहा है।

मार्च में होगी शादी
सुरभि और करण ने अपनी शादी की तैयारियां शुरु कर दी हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस इस साल मार्च के आखिर हफ्ते में शादी कर सकती हैं। हालांकि अब तक शादी की डेट सामने नहीं आई है। वहीं एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने कपल के जल्दी ही शादी की डेट फिक्स होने की बात कही थी।

सुरभि-करण ने रिश्ते को किया था ऑफिशियल
आपको बता दें, सुरभि पिछले 13 सालों से अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा को डेट कर रही हैं। सालों तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी साधने के बाद सुरभि चंदना ने 9 सितंबर 2022 को अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बता दें, करण शर्मा पेशे से  बिज़नेसमैन हैं और एक एनजीओ भी चलाते हैं। 

5379487