Cold Water Bath Benefits: ठंड का मौसम शुरू हो गया हैं। इस मौसम में हर कोई अपनी सेहत का ख्याल तो रखता ही है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ठिठुरती ठंड में गर्म पानी की जगह ठंडे पानी से नहाते है तो आपको कई फायदे मिलते है।

ठंडे पानी से नहाना है जरूरी
अगर आप ठंडे पानी से सर्दियों में नहाते है तो सेहत के लिए सही नहीं होता है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मानें तो, सर्दियों के दौरान ठंडे पानी से नहाना पूरी तरह से सामान्य माना जाता है। इस प्रकार से ठंडे पानी से नहाने से मांसपेशियों का तनाव दूर होता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है और इम्युनिटी मजबूत होती है।

ठंडे पानी से नहाने से मांसपेशियों का तनाव दूर होता है।

जानिए ठंडे पानी से नहाने के फायदे

रक्त संचार को बनाता है बेहतर
ठंडे पानी से नहाने से शरीर का रक्त संचार यानि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ठंडे पानी से नहाने से खून हमारे शरीर के सभी अंगों तक पहुंचता है, ताकि हम गर्म रह सकें। 

इम्युनिटी को करता है बूस्ट
अगर आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते है तो यह आपके शरीर से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करता है। इतना ही नहीं ठंडे पानी से नहाने से व्हाइट ब्लड सेल्स (White Blood Cell)रिलीज होता है, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है।

स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से कई सारे फायदे मिलते है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा सुखी हो जाती है और जलन भी होती है लेकिन ठंडा पानी से नहाने से स्किन और बालों को फायदा होता है।

कोल्ड कंप्रेशन की तरह करता है काम
आपको बताते चलें, सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से आपकी मांसपेशियों की तकलीफ को राहत मिलती है। इतना ही नहीं यह कोल्ड कंप्रेशन की तरह काम करता है।

मूड को बनाता है बेहतर
अगर आप ठंडे पानी से नहाते है तो आपके मूड को बेहतर बनाता है। वहीं पर ठंडे पानी से नहाने से हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।