Logo
JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक सहित कई पदों के लिए भर्ती के लिए होगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन होगी एग्जाम 
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, बता दें कि परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार पहले से ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

परीक्षा
JSSC CGL परीक्षा दो दिनों में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पहला पेपर 1- यह भाषा कौशल पर केंद्रित होगा, इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाएं शामिल होंगी। पेपर 2 में परीक्षा क्षेत्रीय या चयनित भाषा के ज्ञान के परीक्षण के लिए होगी। पेपर 3 में पेपर सामान्य ज्ञान का आंकलन करने के लिए होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर Admit Card टैब पर क्लिक करें।
  • अब JSSC CGL Admit Card 2024 डाउनलोड करने का लिंक खोजें।
  • इसके बाद अपना login credentials दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर Admit card  दिखाई देगा।
  • अंत में एक प्रवेश पत्र डाउनलोड करके रख लें।
5379487