Logo
MPPSC Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

MPPSC Result:  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अपलोड कर दिया है।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 कुल 158 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन 16 फरवरी को किया गया था। इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

कुल 4694  उम्मीदवार सफल हुए 
बता दें, 87% श्रेणी में 3866 उम्मीदवार सफल हुए हैं। जिसमें से 13% प्रोविजनल श्रेणी में 828 उम्मीदवार पास हुए हैं। कुल मिलाकर 4694 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है।

अक्टूबर में हुई थी एग्जाम 
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 21 से 26 अक्टूबर के बीच किया गया था। इस परीक्षा के तहत 110 पदों के लिए चयन प्रक्रिया हुई थी। इसमें लगभग 3000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

कुल 339 उम्मीदवारों को देना होगा इंटरव्यू

  1. 87% श्रेणी में 102 पदों के लिए 306 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
  2. 13% प्रोविजनल श्रेणी में 8 पदों के लिए 33 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है।
  3. कुल 339 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है।

आगे की प्रक्रिया
इंटरव्यू प्रक्रिया अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि इस साल पूरे बैकलॉग को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें 2023, 2024 और 2025 की राज्य सेवा परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित करने की योजना है।
 

jindal steel jindal logo
5379487