Logo
RSMSSB Mahila Supervisor Result 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया है।

RSMSSB Mahila Supervisor Result 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया है। उम्मीदवार RSMSSB की वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती की परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से महिला सुपरवाइजर के 209 पद को भरा जाएगा।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
RSMSSB Mahila Supervisor परीक्षा में 8 मुख्य खंड थे, जिसमें कुल 150 सवाल थे जो कुल 300 अंकों के थे। एग्जाम में हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों का नकारात्मक अंकन भी किया गया था। परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

ये भी पढ़ें- यूपीएससी ने जारी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें आयु सीमा

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट का PDF

  • ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • Mahila Supervisor परीक्षा Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब  PDF डाउनलोड करें।
  • इसके बाद  PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • जिन उम्मीदवारों के नंबर  PDF में दिए गए हैं वे परीक्षा में पास हुए हैं।
5379487