Logo
UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को किया जाना है। जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड कल यानी 13 फरवरी 2024 को जारी कर दिए जाएंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 60,244 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर करवाया जाना है। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतज़ार लाखों उम्मीदवारों को है, जो कल खत्म हो जाएगा।  

कल एक्टिव होगी लिंक 
यूपी पुलिस विभाग की ओर से एडमिट कार्ड कल ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते है आप मांगी गई डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

भर्ती विवरण
यूपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल भर्ती में जनरल के लिए 24102 पद, ओबीसी के लिए 16264, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, SC के लिए 12650 पद और ST के लिए 1204 पद आरक्षित हैं।

इन आसान  स्टेप्स से करें डाउनलोड(UP Police Constable Admit Card)

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • एडमिट कार्ड जारी होन के बाद वेबसाइट के होम पेज पर लिंक एक्टिव हो जायेगा।
  • अब आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
5379487