UP Police Constable Final Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) आज, 13 मार्च 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
60,244 पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को हुई थी।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद, मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर नियुक्त किया जाएगा।
ऐसे करें चेक
अगर आपने परीक्षा दी है और अपना परिणाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- "UP Police Constable Result 2025" या "UP Police Constable Scorecard 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- "View Result" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
नीचे दी गई लिंक को क्लिक कर देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची-http://3.110.240.87/UPPRBSelectedLists/list1.pdf