Tourism: हर किसी की ख्वाइश होती है कि वह बर्फीले पहाड़, स्की रिसॉर्ट और खूबसूरत झीलों को देखने के लिए बार जिंदगी में जरूर स्विट्जरलैंड ट्रिप पर जाएं। लेकिन बजट कम होने के कारण स्विट्जरलैंड घूमना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में अगर हम कहें कि आप बिना पासपोर्ट और कम बजट के साथ स्विट्जरलैंड के खूबसूरत वादियों और नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं, तो क्या आप मानेंगे? नहीं ना.. लेकिन आपको बता दें भारत में ऐसे कई डेस्टिनेशन है जो स्विटजरलैंड की जैसे दिखते हैं। दरअसल इन जगहों की खूबसूरत वादियां लोगों को बहुत आकर्षित करती हैं इसलिए इन्हें भारत में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। 

खजियार, हिमाचल प्रदेश
इस जगह को अक्सर 'भारत का छोटा स्विटजरलैंड' कहा जाता है, जो हरे-भरे लॉन, घने जंगलों और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहाँ की खासियतों में घुड़सवारी, लंबी पैदल यात्रा और पिकनिक मनाना शामिल है।

Khajjiar, Himachal Pradesh

औली, उत्तराखंड
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित, औली एक टॉप स्कीइंग पर्यटन स्थल है जो सर्दियों के दौरान स्कीइंग के लिए काफी बढ़िया है। 

Auli, Uttarakhand

युमथांग घाटी, सिक्किम
युमथांग घाटी सिक्किम के उत्तर सिक्किम ज़िले में स्थित है। गंगकोट से 148 किमी की दूरी पर स्थित यह घाटी हिमालय पर्वतों से घिरी हुई है तथा बहुत खूबसूरत है। युमथांग घाटी को "फूलों की घाटी" भी कहा जाता है।

Yumthang Valley, Sikkim

कौसानी, उत्तराखंड
बर्फ से ढ़के नंदा देवी पर्वत और अन्य हिमालयी चोटियों के बेहतरीन मनोरम दृश्य देखने के लिए कौसानी की यात्रा जरूर करें। कोसी और गोमती नदियों के बीच बसा कौसानी भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, धार्मिक स्थल, खेल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।  

 

Kausani, Uttarakhand

बरोट घाटी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की बरोट घाटी में हरी-भरी पहाड़ियाँ और ऊँचे देवदार के पेड़ हैं, जो स्विस जैसा नज़ारा पेश करते हैं। मछली पकड़ने में रुचि रखने वाले पर्यटकों और रोमांच प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

Barot Valley, Himachal Pradesh

कश्मीर
अक्सर 'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाला कश्मीर डल झील, हरी-भरी घाटियों और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों के साथ सुंदरता के मामले में स्विटजरलैंड को टक्कर देता है।

Kashmir

मुंसियारी, उत्तराखंड
यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक छिपा हुआ रत्न है और पंचचूली चोटियों और ग्लेशियरों के लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए उपयुक्त है।

Munsiyari, Uttarakhand

कूर्ग
पूरे साल अच्छे मौसम और अविस्मरणीय अनुभवों के साथ, यह जगह स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव भी प्रदान करती है। यह मसालों, इलायची, कॉफी, मिर्च, शहद और बढ़िया चंदन की सुगंध के लिए फेमस है।

Coorg