Heart Health: बढ़ती उम्र के साथ दिल की सेहत पर इसका प्रभाव दिखाई देने लगता है। आप अगर खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो हार्ट हेल्थ का खास ख्याल रखना जरूरी है। दिल अगर कमजोर होने लगता है तो ये एक गंभीर मामला होता है। हार्ट के वीक होने के शुरुआती लक्षण हमारे शरीर पर दिखाई देने लगते हैं, इन लक्षणों को नज़रअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 

कई कारणों से दिल की सेहत प्रभावित होने लगती है। किसी बीमारी की वजह से चले लंबे मेडिकेशन या फिर आर्टरीज़ में कोलेस्ट्रॉल जमा होना, ये सभी दिल को कमजोर बनाते हैं। जानते हैं दिल कमजोर होने पर किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। 

दिल कमजोर होने पर दिख सकते हैं 5 लक्षण

सीने में दर्द: सीने में दर्द हार्ट डिजीज का सबसे आम लक्षण है। यह दर्द सीने में जकड़न, दबाव, निचोड़ने या जलन जैसा महसूस हो सकता है। यह दर्द हाथों, कंधों, पीठ या जबड़े में भी फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें: Tomato Soup: टमाटर का सूप पिएंगे तो बढ़ जाएगी इम्यूनिटी, कम होने लगेगा वजन, इस तरीके से बनाने पर मिलेंगे 5 फायदे

सांस लेने में तकलीफ: यदि आपका हार्ट कमजोर है, तो उसे शरीर को पर्याप्त रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, खासकर जब आप लेटते हैं या व्यायाम करते हैं।

थकान: यदि आपका हार्ट कमजोर है, तो आप सामान्य गतिविधियों से आसानी से थक सकते हैं। यह थकान इतनी गंभीर हो सकती है कि आप काम या दैनिक गतिविधियों को करने में असमर्थ हों।

पैरों और टखनों में सूजन: जब हार्ट कमजोर होता है, तो यह रक्त को शरीर के सभी हिस्सों में प्रभावी ढंग से पंप नहीं कर पाता है। इससे पैरों और टखनों में सूजन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Alsi Dry Fruits Laddu: अलसी में 3 ड्राई फ्रूट्स मिलाकर बनाएं लड्डू, कोलेस्ट्रॉल घटाएगा! एनर्जी का है खज़ाना

चक्कर आना: यदि आपका दिल कमजोर होने लगा है, तो आपके मस्तिष्क को पर्याप्त रक्त नहीं मिल सकता है। इससे चलते चक्कर आना या घबराहट होने के साथ आंखों के सामने अंधेरा छाना हो सकता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)