Logo
Mosquito Remedies: गर्मी और बारिश के दिनों में मच्छरों का आतंक परेशान कर देता है। मच्छरों के निजात पाने में कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।

Mosquito Remedies: गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों का आतंक किसी बिन बुलाए मेहमान की तरह हर घर में बढ़ जाता है। ये छोटे लेकिन खतरनाक कीड़े न सिर्फ रातों की नींद खराब करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों को भी जन्म देते हैं। बाजार में मिलने वाले मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय ढूंढ रहे हैं, तो कुछ देसी जुगाड़ आपकी मदद कर सकते हैं।

हमारे घरों में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनकी खुशबू या गुण मच्छरों को दूर रखने में कारगर साबित होते हैं। फिर चाहे वह कपूर हो, नीम का धुआं हो या तुलसी का पौधा, ये सभी उपाय बिना किसी साइड इफेक्ट के मच्छरों से राहत दिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे 6 आसान देसी तरीके, जिनसे आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

मच्छरों को भगाने के 6 देसी उपाय

नीम का धुआं करें इस्तेमाल
नीम की सूखी पत्तियों को जलाने से निकलने वाला धुआं मच्छरों को भगाने में बेहद असरदार होता है। आप कपूर के साथ मिलाकर भी इसका धुआं कर सकते हैं, जिससे घर में मच्छर दूर भागेंगे और वातावरण भी शुद्ध रहेगा।

तुलसी का पौधा लगाएं
तुलसी के पत्तों की महक मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। घर में खिड़की या दरवाजे के पास तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर अंदर नहीं आते। इसके अलावा, तुलसी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें: White Shoes Cleaning: सफेद जूते बार-बार गंदे हो जाते हैं? 5 तरीके आज़माएं, कम मेहनत में ही चमकेंगे

नारियल तेल और नीम का मिश्रण
नारियल तेल में नीम का तेल या पिसी हुई नीम मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर पास नहीं आते। यह एक नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट की तरह काम करता है और त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।

कपूर जलाएं
कपूर में मौजूद प्राकृतिक तत्व मच्छरों को भगाने में बहुत असरदार होते हैं। कमरे में कपूर जलाकर कुछ देर के लिए खिड़की और दरवाजे बंद कर दें। कुछ ही मिनटों में मच्छर गायब हो जाएंगे।

लहसुन का स्प्रे बनाएं
लहसुन की तीखी गंध मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। कुछ लहसुन की कलियों को पानी में उबालें, ठंडा होने दें और इसे स्प्रे बॉटल में भरकर घर के कोनों में छिड़क दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Furniture Cleaning: पुराना फर्नीचर दिखेगा नए जैसा! 5 घरेलू तरीके आज़माएं, कमरे की खूबसूरती बढ़ेगी

लेमनग्रास और लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करें
लेमनग्रास और लैवेंडर ऑयल की खुशबू मच्छरों को दूर रखती है। इसे नारियल तेल में मिलाकर शरीर पर लगा सकते हैं या रूम डिफ्यूज़र में डालकर घर में इसकी खुशबू फैला सकते हैं।

इन आसान देसी तरीकों को अपनाकर आप मच्छरों से बच सकते हैं, वो भी बिना किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किए। तो आज ही इन टिप्स को आजमाएं और मच्छरमुक्त जीवन का आनंद लें।

5379487