आइब्रो टिप्स: आइब्रो से ही आपकी आंखो की खूबसूरती में निखार आता हैं और अगर आपकी भौहें पतली और हल्के रंग की हैं तो इससे आपकी खूबसूरती पर भी बहुत असर पड़ सकता है। इसीलिए कई महिलाएं अपनी आइब्रो को काला और घना करने के लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं। अगर आप भी आइब्रो को लंबा करने, घना करने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाना चाहती हैं तो अलग-अलग तेलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे कई तेल हैं जिनका इस्तेमाल आइब्रो को निखारने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही ये आइब्रो को काला करने में भी मदद करते है।

आइए जानते हैं कि आइब्रो बढ़ाने के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए?
 
आइब्रो ग्रोथ ऑयल के घरेलू उपचार : 

जैतून का तेल:
अपनी भौहों को तेजी से बढ़ाने के लिए बिस्तर पर जाने से पहले नियमित रूप से जैतून के तेल का उपयोग करें। जैतून के तेल से भौंहों की मालिश करने से आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। इसके साथ ही, ये भौंहों के ग्रोथ में भी सुधार कर सकते है।


 
बादाम का तेल:
बादाम का तेल भी भौंहों को बढ़ाने के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। साथ ही ये आइब्रो को काला भी करते है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले बदाम तेल जरूर लगाएं।

जोजोबा ऑयल:
जोजोबा तेल भौंहों को बढ़ाने के लिए बहुत मददगार होता है। ये आइब्रो को भी काला और घना कर सकता है। आइब्रो बढ़ाने के लिए आप इन तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, ध्यान रखें कि यदि आपको इनमें से किसी भी तेल से एलर्जी है, तो सीधे त्वचा पर न लगाएं। इन तेलों को त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।