Logo
Bleeding Nose Risk: बढ़ती उम्र के साथ नाक में खून आने की वजहें बदल जाती हैं। नाक से खून आने पर लापरवाही बरतना खतरनाक हो सकता है।

Bleeding Nose Risk: गर्मी के मौसम में नाक से खून आना सामान्य होता है। बच्चों को तो अक्सर नाक से खून आने की शिकायतें सामने आती हैं। कई बार बड़े लोगों को भी ये दिक्कत सामने आती है, जिसे शरीर की गर्मी बढ़ने का कहकर सामान्य लिया जाता है। हालांकि आपकी उम्र अगर 50 के पार कर गई है और नाक से कभी भी खून आने लगाा है तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। 

हाई ब्लड प्रेशर हो सकती है वजह
नाक से खून आने के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, लेकिन जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, उनमें ये स्थिति काफी खतरनाक होती है। दरअसल, जब ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ जाता है तो नाक से खून आ सकता है। हाई बीपी में ब्लड वेसल्स पर खून का काफी दबाव बढ़ जाता है। 

नाक की नसों पर भी जब खून का दबाव काफी ज्यादा हो जाता है तो नसें फटने लगती हैं और नाक से लगातार खून बहना शुरू हो जाता है। नाक से खून आना हाई बीपी होने का बड़ा संकेत होता है। 

हाई बीपी से स्ट्रोक, अटैक का खतरा
हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य समझना बड़ी भूल है। वेबएमडी के मुताबिक अगर ज्यादा वक्त तक ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क काफी बढ़ जाता है। ऐसे में नाक से खून आने पर अपना ब्लड प्रेशर सबसे पहले चेक कराएं। अगर आप कोई मेडिकेशन ले रहे हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और उसे पूरी स्थिति की जानकारी दें। 

हाई बीपी के सामान्य लक्षण
आपको अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इसके कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसमें सिरदर्द होना, चक्कर आना, घबराहट होना, कानों में अजीब तरह की आवाजें आना शामिल हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी मेडिकेशन लेना अनिवार्य होता है।

CH Govt hbm ad
5379487