MP Famous Dishes: देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के खाने में भरपूर स्वाद है। एमपी के लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद चखते ही आप तृप्त हो जाएंगे। दिल गदगद हो उठेगा। जीवंत, स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन की बदौलत एमपी को देशभर में पहचान मिली है। तो आइए जानते हैं एमपी के स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन कौन से हैं। भुट्टे के कीज, दाल बाफला, पोहा जलेबी, रोगन जोश, इंदौरी नमकीन, मावा बाटी, भोपाली गोश्त कोरमा और सीक कबाब देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा।

दाल बाफला
एमपी का अत्यधिक लोकप्रिय दाल बाफला शाकाहारी व्यंजन है। बाफला गेहूं के आटे से बना होता है। जिसे बाहर से कुरकुरा होने तक तला जाता है। फिर देशी घी में लपेटा जाता है। दाल बाफला को धनिये की चटनी, मसालेदार दाल और अचार के साथ परोसा जाता है। यह बेहद स्वादिष्ट होता है।

पालक पुरी
खंडवा का प्रसिद्ध व्यंजन है पालक पुरी। पालक पुरी को आलू और रायता से बनी करी के साथ परोसा जाता है। पालक पुरी को गेहूं के आटे में पालक के पत्तों को पीसकर और कुछ मसालों के साथ बेहतरीन स्वाद लाने के लिए तैयार किया जाता है। 

चक्की की शाक 
चक्की की शाक भी एमपी का स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे टमाटर की ग्रेवी में आटे के पकौड़े पकाकर बनाया जाता है। यह एक कटोरी दही के साथ परोसा जाता है। राजस्थानी व्यंजनों से प्रेरित दूसरा व्यंजन है। आप इसे एक विशेष दावत में साइड डिश के रूप में परोस सकते है।

पोहा जलेबी 
मध्य प्रदेश का सबसे पसंदीदा नाश्ता है पोहा जलेबी। ज्यादातर भोपाली अपनी दिन की शुरुआत एक कप चाय और पोहा जलेबी के साथ ही करते है। इंदौर में स्ट्रीट फ़ूड कल्चर भी कमाल का है। आप भी यहां के इस स्ट्रीट फूड को टेस्ट करना ना भूलें। यह उत्तर भारतीय राज्यों में भी प्रसिद्ध है।

गोश्त कोरमा 
भोपाल गोश्त कोरमा नॉन वेज है। यह मुगलई व्यंजनों से विकसित होने वानले सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। गोश्त कोरमा धीमी आंच पर पके हुए मटन और मसालेदार ग्रेवी के साथ बनाया जाता है। यह नवाबी व्यंजनों का एक हिस्सा है। गोश्त कोरमा आमतौर पर चावल, सलाद और लहसुन मक्खन नान के साथ परोसा जाता है। 

भुट्टे का कीस 
भुट्टे का कीस इंदौर का प्रसिद्ध व्यंजन है। यह बहुत पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। भुट्टे का कीस शाकाहारी व्यंजन है। मक्‍के को मसालों के साथ पकाया जाता है। दूध में उबालकर तैयार किया जाता है। भुट्टे का कीस खाते ही आपका मन गदगद हो उठेगा। 

सीक कबाब
मध्य प्रदेश के मांसाहारी व्यंजनों में सीक कबाब सबसे लोकप्रिय है। सीक कबाब भोपाल के नवाबी खाने से ताल्लुक रखती है। सीक कबाब को लंबे शेप में मटन के कीमें से लपेटा जाता है और इसे अंगारों पर पकाकर बनाया जाता है। इसे चटनी, सॉस और कुछ तले हुए प्याज के साथ परोसा जाता है। आप यहां का शम्मी कबाब, कोरमा और कीमा भी ट्राई कर सकते हैं।