Weight Loss Tips: जिम जाने या सख्त डाइट फॉलो करने का समय नहीं मिल रहा है तो सिर्फ एक एक्सरसाइज को रोजाना 7 दिन तक अपनाकर आप अपने पेट की चर्बी को तेजी से कम कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज का नाम है जंप स्क्वाट, जिससे न केवल आपकी तोंद अंदर होगी, बल्कि आपकी पूरी बॉडी टोन हो जाएगी। इसे सही तरीके से करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर तेजी से वजन कम करने लगता है। 

कैसे करें जंप स्क्वाट

  • सीधे खड़े हों और अपने पैरों को कंधों के बराबर फैलाएं।
  • धीरे-धीरे नीचे बैठें, जैसे आप स्क्वाट कर रहे हों।
  • जब आप नीचे बैठ जाएं, तब झटके से ऊपर की ओर ऊंची छलांग लगाएं।
  • वापस जमीन पर आते ही दोबारा स्क्वाट पोजिशन में आ जाएं और प्रक्रिया दोहराएं।
  • इसे लगातार 20-25 बार करें और धीरे-धीरे तेज करने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़े : Weight Loss Journey : 1 महीने में 10 किलो वजन करें कम! अपनाएं ये आसान तरीका

7 दिनों तक करने से क्या फायदा होगा ?

  • यह एक्सरसाइज सीधा आपके पेट और कमर पर असर डालती है। अगर आप इसे रोजाना करते हैं, तो आपको हफ्ते भर में ही अपने पेट कम होने फर्क महसूस होने लगेगा।
  • जंप स्क्वाट न सिर्फ पेट, बल्कि जांघों, बाजुओं और पीठ को भी टोन करता है। इससे बॉडी में फुर्ती आती है और आप ज्यादा एक्टिव और ऊर्जावान महसूस करते हैं।
  • इसे सुबह खाली पेट करने से फैट तेजी से बर्न होता है।
  • एक्सरसाइज के दौरान पसीना आता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  • पहले दिन ज्यादा करने की कोशिश न करें, धीरे-धीरे इसका वक्त बढ़ाएं। 

(Disclaimer) : आप सच में अपनी तोंद अंदर करना चाहते हैं, तो सिर्फ 7 दिन तक जंप स्क्वाट एक्सरसाइज को अपनाएं और इसका असर खुद देखें। इसे सही तरीके से किया जाए, तो पेट की चर्बी को तेजी से घटाया जा सकता है। ये एक सामान्य जानाकारी है, अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस एक्सरसाइज को पूरा करें।