Health Tips: गर्मियों में चिल्चिलाती धूप, लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी होता है। ऐसे में प्याज एक सुपरफूड की तरह काम करता है। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है।

अगर इसे सही तरीके से खाया जाए, तो यह शरीर को कई जबरदस्त फायदे पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में प्याज खाने के 10 बड़े फायदे और इसे खाने के सही तरीके के बारे में।

1. लू से बचाव
अक्सर गर्मियों में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन प्याज के सेवन से इस समस्या से बचा जा सकता है। क्योंकि प्याज शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाने में मदद करता है। खासतौर पर कच्चा प्याज खाना ज्यादा असरदार होता है।

Heat Wave

2. डिहाइड्रेशन को रोके  
प्याज में भरपूर मात्रा में पानी और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। इसलिए प्याज खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या नही होती है।  

dehydration

3. स्ट्रांग इम्यूनिटी
प्याज में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।  

strong immunity

4. पेट की समस्या से बचाव 
गर्मियों में अक्सर एसिडिटी, गैस और अपच जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। प्याज में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और पेट की समस्याओं को कम करता है।  

stomach problems

5. कैंसर से बचाव 
प्याज में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं, जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स, यानी फ्लेवनॉल्स और ऑर्गेनोसल्फर। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं और कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को दबा सकते हैं। 

cancer

6. हाई ब्लड प्रेशर 
प्याज में सल्फर और पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।  

high blood pressure

7. दिल के लिए फायदेमंद  
प्याज में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम करते हैं।  

Healthy Heart

 8. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद  
गर्मियों में त्वचा पर पिंपल्स और रैशेज हो सकते हैं। प्याज में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।  वहीं प्याज का रस बालों के झड़ने को रोकने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। गर्मियों में इसे खाने और बालों में लगाने से काफी फायदा होता है।  

skin and hair

 9. वजन कम करने में मददगार 
प्याज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को सही रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। फाइबर की अधिक मात्रा पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जो ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

weight loss

10. मजबूत हड्डियां
प्याज में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं।  

strong bones

गर्मियों में प्याज खाने का सही तरीका

  • आप सलाद में कच्चे प्याज को काटकर नींबू और नमक के साथ खा सकते हैं, इससे ज्यादा फायदा मिलता है।
  • लू से बचने के लिए आप प्याज का रस पी सकते हैं। यह शरीर को ठंडक पहुँचाता है।
  • दही में प्याज मिलाकर खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को ठंडक भी मिलती है।
  • प्याज का रायता बनाकर खाने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।
  • टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च के साथ प्याज की चटनी बनाकर खाने से इसका स्वाद भी बढ़ता है और सेहत भी बनती है।