Logo
Hair and Care: आजकल झड़ते हुए बालों से सभी परेशान रहते हैं, वर्तमान में युवा वर्ग इस समस्या से काफी जूझ रहा है। कुछ ऐसे रामबाण नुस्खे हैं, जिसकी मदद से बालों की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

Hair and Care: आजकल झड़ते हुए बालों से सभी परेशान रहते हैं, वर्तमान में युवा वर्ग इस समस्या से काफी जूझ रहा है। बाजार में भी विभिन्न प्रकार की दवाएं और चिकित्सकीय सेवाएँ उपलब्ध हैं। अब तो हेयर ट्रांसप्लांट की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसके माध्यम से बालों का प्रत्यारोपण कराया जा सकता है। एक सर्वे में देखा गया, कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में गंजेपन की समस्या अत्यधिक है। इसके लिए हार्मोन जिम्मेदार है। कुछ ऐसे ही नुस्खे हैं, जिसकी मदद से बालों की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

धनिया के उपयोग से
धनिया नए बाल उगाने में काफी कारगर सिद्ध होती है। हरे धनिया को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें उसके बाद पेस्ट को झड़े हुए बालों के स्थान पर लगाएं। एक महीना तक नियमित इस प्रक्रिया को करने से नए बाल आना शुरू हो सकते हैं।

प्याज के रस से 
बाल को झड़ने से रोकने और नए बाल को उगाने के लिए प्याज के रस का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है। प्याज को बीच से काटकर 5 मिनट तक उड़े हुए बाल के स्थान पर लगाएं। प्रतिदिन ऐसा करने से बालों के गिरने को रोका जा सकता है।

नीम का तेल 
नीम के तेल का प्रयोग करने से बालों के गिरने में कमी आती है और बाल मजबूत होते हैं। नीम के तेल बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए काफी कारगर सिध्द होता है।

नमक की कमी
अगर बाल गिर रहें हैं या बालों का इलाज करा रहे हैं तो नमक का कम से कम उपयोग करना चाहिए। देखा गया है कि ज्यादा नमक खाने बालों में बाल टूटने की समस्या ज्यादा पाई गई है। 


जैतून, आंवला और नारियल का तेल
जैतून, नारियल और आंवले का तेल बालों के लिए अच्छा माना जाता है। इन तेलों को बालों में अच्छी तरह से लगाकर नियमित मालिश की जाए तो बाल काफी मजबूत होते हैं। 

लहसुन 
बालों को मजबूत करने के लिए लहसुन का तेल या लहसुन का पेस्‍ट लगाएं। लहसुन में सल्फर, सेलेनियम पाया जाता है। इससे बालों को मजबूत करने में मदद मिलती है। 

[डिस्क्लेमर: यहां दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय, टिप्स या उपचार संबंधी चीजों को अपनाने से पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। हरिभूमि इसके लिए उत्तरदायी नही होगा।]
 

5379487