Logo
Holi Celebrations: होली का त्योहार में गुजिया घर आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी गुजिया बना सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे?

Holi Celebrations: होली का त्योहार बिना गुजिया के अधूरा लगता है। लेकिन पारंपरिक गुजिया में ज्यादा कैलोरी और फैट होने के कारण कई लोग इसे खाने से बचते हैं। अगर आप भी हेल्थ कॉन्शियस हैं और स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो चिंता की बात नहीं! कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी गुजिया बना सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे?

1. गेहूं या ओट्स के आटे से बनाएं गुजिया
पारंपरिक गुजिया मैदे से बनाई जाती है, लेकिन इसे हेल्दी बनाने के लिए आप गेहूं का आटा या ओट्स का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे: गेहूं का आटा फाइबर से भरपूर होता है और पचाने में आसान होता है। वहीं, ओट्स का आटा वेट लॉस में मदद करता है और डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।

2. कम घी और हेल्दी ऑयल का करें इस्तेमाल
गुजिया बनाने में आमतौर पर घी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इसकी कैलोरी बढ़ जाती है। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे: ये तेल हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं और दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।

3. नेचुरल स्वीटनर अपनाएं
गुजिया में चीनी का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है, जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता। इसकी जगह आप गुड़, स्टीविया या कोकोनट शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे: ये नेचुरल स्वीटनर शरीर में धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देते।

4. बाजार के मावा की जगह घर का बना मावा इस्तेमाल करें
गुजिया के लिए मावा बहुत जरूरी होता है। लेकिन बाजार का मावा कभी-कभी मिलावटी हो सकता है। इसलिए इसे घर पर ही बनाएं।

कैसे बनाएं?
एक पैन में दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
जब दूध पूरी तरह गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा कर लें।

5. डीप फ्राई की बजाय गुजिया को बेक करें
अगर आप डीप फ्राई करने से बचना चाहते हैं, तो गुजिया को ओवन में बेक करें।

कैसे करें बेक?
ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें।
गुजिया को बेकिंग ट्रे में रखें और 10-15 मिनट तक बेक करें।

फायदे: बेक की गई गुजिया कम तेल सोखती है और हल्की व कुरकुरी बनती है।

5379487